हिन्दी टाइपिंग सीखें
30 Free Lessson, दो लेआउट में — Remington GAIL (Mangal) और KrutiDev 010। होम रो से लेकर परीक्षा स्तर के Passages तक ।
होम रो (मूल पंक्ति)
हर उंगली का घर। Remington GAIL में होम रो पर ही क, र, स, ह, य और मुख्य मात्राएँ हैं — यही सबसे पहले पक्की करें।
ऊपरी पंक्ति
म, त, ज, ल, न, प, व, च और ु/ू की मात्राएँ — हिन्दी के अधिकांश शब्द अब बनने लगेंगे।
निचली पंक्ति
अ, इ, उ, ए स्वर तथा ग, ब, द और रकार (्र) — बिना Shift के पूरा आधार तैयार।
Shift: आधे अक्षर और संयुक्त
ट-वर्ग, आधे अक्षर (क्, त्, म्...), पूर्ण रूप (भ, श, ध...), मात्राएँ (ै, ौ, ृ, ँ) और संयुक्ताक्षर (त्र, ज्ञ, श्र)।
शब्दों से प्रवाह तक
सबसे आम शब्द, छोटे वाक्य और परीक्षा-शैली के अनुच्छेद — LDC/CPCT स्तर की गति बनाइए।
कोर्स कैसे काम करता है
सही तरीक़े से सीखेंगे तो गति अपने आप आएगी
पहले शुद्धता
पाठ पास करने के लिए 90% शुद्धता चाहिए। धीरे और सही टाइप करना ही गति की नींव है।
ि पहले दबती है
Remington GAIL की सबसे ख़ास बात — ि की मात्रा अक्षर से पहले टाइप होती है। ट्यूटर हर कदम पर सही क्रम दिखाएगा।
क्रम से खुलते पाठ
पाठ एक-एक करके खुलते हैं। रोज़ दस मिनट का नियमित अभ्यास सबसे तेज़ रास्ता है।
तीन सितारे कमाइए
★ 90% शुद्धता से पास · ★★ गति लक्ष्य पूरा · ★★★ लक्ष्य से 5 WPM ज़्यादा, 97% शुद्धता के साथ।